सप्तम् ‘जीवनदीप’ रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

रविवार को श्री बागड़ा ब्राह्मण समाज धर्मशाला, बगरू में प्रदेश बागड़ा ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति, राजस्थान, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित हुए सप्तम् ‘जीवनदीप’ रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ। समिति के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय सीमावत ने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 538 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें से कुल 443 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओं द्वारा करके मानव सेवा का पुनीत कार्य किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मोहनलाल सीमावत ने बताया की आज के कार्यक्रम में चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण बागड़ा.

श्री बागड़ा ब्राह्मण समाज क्षेत्रीय समिति बगरू के अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, श्री बागड़ा ब्राह्मण समाज संगठन समिति जयपुर के अध्यक्ष देशनिधि मेहता, आमेर प्रधान श्री बद्रीनारायण बागड़ा, बगरू नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष मुकेश मेहता, पूर्व प्रधान सीताराम शर्मा, विप्र सेना के जिला अध्यक्ष राजकुमार बागड़ा, पार्षद महादेव मेहता, तीतरिया सरपंच राकेश शर्मा, समाजसेवी कन्हैयालाल बागड़ा, ओमप्रकाश बागड़ा, समिति के संरक्षक रमाशंकर कांकरेलिया, घनश्याम खाक्शा, सत्यनारायण पतालिया एवं राजकुमार प्रधान सहित अनेक गणमान्य समाज बन्धुओं की गरिमामय उपस्थिति रही। समिति के महामंत्री ओमप्रकाश खोज ने सभी समाज बंधुओं एवं रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया ।

Scroll to Top