प्रदेश बागड़ा ब्राह्मण अधिकारी-कर्मचारी
प्रदेश बागड़ा ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति, राजस्थान, जयपुर की यह वेबसाइट प्रदेश के सभी बागड़ा ब्राह्मण अधिकारी-कर्मचारीगण को एकता के सूत्र में संगठित कर समाज सेवा के भाव से प्रेरित करने हेतु तैयार की गई है।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के काम-काज को लेकर कई प्रकार के आदेश, परिपत्र व निर्देश समय-समय पर शासन प्रशासन के द्वारा निकाले जाते हैं। प्रत्येक कर्मचारी को काम-काज की गुणवत्ता बढ़ाने की दृष्टि से इन सब आदेशों, परिपत्रों की जानकारी आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त समाज की समिति की कार्यकारिणी द्वारा भी समय-समय पर रचनात्मक कार्यों के दृष्टिकोण से विभिन्न गतिविधियां की जाती है। जिनकी जानकारी भी सभी समाज कार्मिकों को होना आवश्यक है।
समिति द्वारा सभी कार्यालयों में समाज के कार्मिकों के मध्य जान-पहचान कायम कर शासकीय कार्यों में एक-दूसरे की मदद हेतु समय-समय पर स्मारिका जारी की जाती रही है।
इन्हीं सब लक्ष्यों को आसान बनाने, एकीकृत रुप में ऑनलाइन रुप से समाज कार्मिकों की सहायता के लिए वेबसाइट का निर्माण किया गया है। जिसमें समय-समय पर आवश्यकता अनुसार एवं सुझाव अनुरूप संशोधन और अपडेशन किया जाता रहेगा।
युवाओ को समाज सेवा का आग्रह
युवाओ से आग्रह है कि अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिये, अपनी कार्यस्थल पर सिक्का जमाने के लिये, अपने बच्चो के मध्य सामाजिक जीवन के खट्टे मिठे अनुभव बांटते हुए उन्हें जीवन यात्रा 1 में आगे बढाने के लिये आज ज से ही समाज सेवा में पुरी तरह तल्लीन हो जावें। अभी तक हम सांसारिक जीवन में अपने आस पास 100 लोगो की भीड़ में 99 लोगो की कमियो को देखकर सुख अनुभव करते थे। समाज सेवा में उल्टा है यहा 99 लोगो द्वारा हमारी और सिर्फ हमारी कमियां बतलाकर आनंद का अनुभव किया जाता है।
नारीशक्ति को समाज सेवा से जुड़ना आवश्यक
साथियो हमे अपने सासांरिक जीवन को चलाने के लिये पैसा टका चाहिये तो महालक्ष्मी, शक्ति चाहिये तो मॉ दूर्गा, ज्ञान चाहिये तो माँ सरस्वती, तन को निर्मल करना हो तो माँ गंगा मैया कर्मशील बनना हो गीता मैया, दुध पीना तो गाय माता, दुख तकलीफ में रहे तो मां का आंचल, घर परिवार में बात मनवानी हो तो बहन का साथ तथा जिन्दगी चैन से गुजारनी हो तो तो तो..? गृहलक्ष्मी की आवश्यकता होती है। तो फिर हम समाज सेवा में नारी शक्ति को अलग थलग क्यो करते है। लक्ष्मी की पुजा अवश्य करो किन्तु उस पर भरोसा मत करना क्योकि कब राजा महाराजा नोटबंदी कर लक्ष्मी को आपकी तिजोरी से निकालकर बैंको की तिजोरी में कैद कर देवें। और आपसे निवेदन है कि गृहलक्ष्मी की पुजा आप लोग करे ना करे कोई बात नहीं किन्तु उस पर भरोसा अवश्य करो इसलिये समाज की नारी शक्ति से आग्रह है कि अपनी वास्तविक शक्ति को पहचान कर समाज सेवा के इस पावन कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर समाज को उन्नती की राह पर ले जावें।
वृद्धजनो के लिये समाज सेवा आवश्यक
समाज के पारिवारीक / कार्यालयीन सेवाओ से फुर्सत पा चुके वृद्धजनो का विशेष आग्रह है कि प्यारे पितामहो चिता जलने के पहले इस समाज में दूसरो की चेतना तथा अस्थिया गलने से पहले समाज के प्रति आम लोगो की आस्था जरूर जगा जाओ। घर पर खरी खोटी सुनकर घर बार छोडकर चोला उतारने से अच्छा है समाज सेवा का चयन करे। बिना कुछ करे बिस्तर पर लेटे लेटे इंतजार करने बजाय आने वाली पीढ़ीयों के लिये समाज में कुछ ऐसा कर जाये की उनके दिलो में सैकडो वर्षों तक जिन्दा रहे। संसार छोड़ने के बाद घर के किसी कोने में तस्वीर बनकर लटकने तथा 16 श्राद्धपक्ष में पुजनीय होने से अच्छा है कि समाज विकास के लिये कुछ ऐसा कर जाय कि समाज के चौराहे पर स्टेच्यू बनकर हर समय समाज के लिये पुजनीय बने रहे। हम एक बात अच्छी तरह गांठ बांध लेवे कि हमारे बिना ये परिवार, घर, संसार समाज का काम सुचारू से हजारो वर्षों से चल रहा है किन्तु इनके बिना हमारा काम इस संसार में एक पल भी नहीं चल सकता है।
