प्रदेश बागड़ा ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति जयपुर का वार्षिक सम्मान समारोह रविवार को श्री बागड़ा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जुगल महाराज की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन से हुई। दीप प्रज्वलन समिति अध्यक्ष हनुमान सहाय सीमावत, समारोह संयोजक नवलकिशोर लोकंडा, सह संयोजक मोहनलाल सीमावत, संरक्षक मंडल से रमाशंकर कांकेरलिया, सत्यनारायण पतालिया, घनश्याम बोपला, रामकरण मेहता, ओम प्रकाश खोज और बगरू समिति अध्यक्ष बाबूलाल मेहता ने किया। समारोह में समाज के 85 सेवानिवृत्त और नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। आम सभा में संविधान संशोधन, स्नेह मिलन और स्मारिका विमोचन के कार्यक्रम भी हुए। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण पतालिया, समिति अध्यक्ष हनुमान सहाय सीमावत, पूर्व प्रधान सीताराम, संयोजक ज्योति मेहता और पूर्व पार्षद महादेव मेहता ने अपने विचार रखे।
