बगरू में रक्तदान शिविर में 443 लोगों ने किया रक्तदान

कस्बे के लिंक रोड स्थित श्री बागड़ा ब्राह्मण समाज धर्मशाला में रविवार को प्रदेश बागड़ा ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति राजस्थान जयपुर के तत्वावधान में सातवां ‘जीवनदीप’ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय सीमावत ने बताया कि रक्तदान शिविर में 538 रक्तदाताओं ने पंजीकरण करवाया जिसमें से 443 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवार्थ पुनीत कार्य किया गया। रक्तदान शिविर के संयोजक मोहनलाल सीमावत ने बताया कि चौमू विधायक रामलाल शर्मा, अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण बागड़ा, श्री बागड़ा ब्राह्मण समाज क्षेत्रीय समिति बगरू के अध्यक्ष बाबूलाल मेहता श्री बागड़ा ब्राह्मण समाज संगठन समिति जयपुर के अध्यक्ष देशनिधि मेहता, आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, बगरू नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष मुकेश मेहता, पूर्व प्रधान सीताराम शर्मा, विप्र सेना के जिला अध्यक्ष राजकुमार बागड़ा, पार्षद महादेव मेहता तीतरिया सरपंच राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Scroll to Top